शाहजहांपुर, मार्च 24 -- अंटा चौराहा पर दो पक्षो में मारपीट, वीडियो वायरल शाहजहांपुर। अंटा चौराहे पर रविवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि अंटा चौराहे से हनुमत धाम जाने वाली सड़क पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। इस दौरान कई लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और मारपीट जारी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास में स्थित शराब ठेके के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। चौक कोतवाल अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.