'हो सकता है अच्छा विधेयक हो', परिसीमन बिल पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले? अभी विरोध का मूड नहीं
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर कहा है कि पहले इसे संसद में पेश किया जाना चाहिए। विधेयक की पूरी प्रति सामने आने के बाद ही उसके प्रावधानों पर चर्चा की जा सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विधेयक अच्छा भी साबित हो सकता है। सुले ने कहा कि देश में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए सत्तापक्ष और विपक्ष ने मिलकर कानून पारित किए हैं। इसलिए किसी विधेयक पर चर्चा से पहले उसके प्रावधानों को समझना जरूरी है।'पहले विधेयक सामने आए, फिर चर्चा करेंगे' सुप्रिया सुले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''पहले विधेयक पेश होने दीजिए। इसकी पूरी प्रति हमारे पास आने दीजिए। इसके बाद हम इस पर चर्चा कर सकते हैं। हो सकता है कि यह एक अच्छा विधेयक साबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.