हल्द्वानी, मार्च 3 -- रामनगर। होली पर्व पर मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, वन और वन्यजीव सुरक्षा के तहत कॉर्बेट प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। पार्क वार्डन बिंदर पाल के नेतृत्व में कार्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी, सर्पदुली, सुरक्षा इकाई, वन प्रभाग की कोसी रेंज और पुलिस ने गर्जिया वन परिसर से सांवल्दे वन परिसर तक मार्च किया। पार्क वार्डन बिन्दर पाल ने होली के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और वन एवं वन्यजीव संरक्षण के तहत विशेष सघन गश्त चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से वनों में प्रवेश न करने की अपील की। बिजरानी के रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों से घरों के आसपास कूड़ा न जलाने और वनाग्नि की सूचना देने की अपील की। यहां भूपेन्द्र सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह नेगी, रमन सिंह, मानसी अरोरा, सुदेश सैनी, मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.