शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शाहजहांपुर संवाददाता। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के प्रांगण में योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से 'होली के रंग-योग के संग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली गीतों, ढोलक की थाप और नृत्य प्रस्तुतियों के बीच योग साधकों ने सामूहिक रूप से पर्व मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र, वरिष्ठ कवि राधेमोहन मिश्र मटियारी और डॉ पुनीत टंडन ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर अबीर-गुलाल व पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद राधेमोहन मिश्र मटियारी ने होली गीत प्रस्तुत किए। महिला साधिकाओं ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक क्रम शुरू किया। इसके उपरांत "होली खेलें रघुवीरा अवध में", "रंग बरसे भीगे चुनर वाली", "होली आई रे कन्हाई" और "रंग लेके दौरे हनुमान जी" जैसे गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। संचालन करते हुए डॉ इंदु अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.