रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में होली की आड़ में हुड़दंग मचाने, अभद्रता और महिलाओं को जबरन रंग लगाने वाले सावधान हो जाएं। ऐसे लोगों पर पुलिस की तीसरी नजर रहेगी और संवेदनशील वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जो हुड़दंग मचाने वालों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। एसएसपी अजय गणपति ने इसको लेकर सभी थाना पुलिस को निर्देश दे दिए हैं। होली पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता पर शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज होगी। होली पर्व को लेकर ऊधमसिंह नगर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। एसएसपी अजय गणपति ने आगामी होलिका दहन और होली के मद्देनज़र समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाई लेवल समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.