अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारिणी ने गुरुवार को एसएसपी से मुलाकात की। होली और रमजान को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को जिले के व्यापारियों से जुड़ी समस्याएं बताईं। आगामी होली पर्व के अवसर पर बाजारों में अत्यधिक भीड़ की स्थिति को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस गश्त चलाने की मांग की। जिससे न व्यापारियों को और ना ही खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.