बदायूं, मार्च 13 -- बिसौली, संवाददाता। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के नगर स्थित कैंप कार्यालय पर गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। भारी जनसैलाब के बीच कुशाग्र सागर ने होली को आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और एकजुटता का आह्वान किया। समारोह में कुशाग्र सागर ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा है, जो मतभेदों को भुलाकर सकारात्मक ऊर्जा और आपसी विश्वास बढ़ाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जनता के स्नेह को अपनी असली ताकत बताते हुए जनसेवा और विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में जगदीश मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, रमेश मास्टर, राजपाल मौर्य, राम प्रकाश पाल, राधेश्याम कश्यप, शिवदयाल सागर, मंगत राम बाल्मीकि, लल्ला मियाँ और नंदराम प्रजापति मंच पर मौजूद रहे। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.