रांची, सितम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), रांची में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड टूरिज्म कॉन्क्लेव एवं कलिनरी एक्सपीडिशन-2026 का शनिवार को समापन हुआ। पर्यटन, कला-संस्कृति व वन विभाग (झारखंड सरकार), कलामंदिर (घाटशिला) तथा केनरा बैंक के सहयोग से आयोजित कॉन्क्लेव में राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और पर्यटन की संभावनाओं पर गहन मंथन किया गया। आजीविका से जोड़ने पर बल यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपने शहर मेंसमापन समारोह समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन निदेशक नमन प्रियेस लकड़ा ने स्वदेश दर्शन, नेतरहाट के ग्लास ब्रिज, पतरातू के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और इको-कॉटेज जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मड़ुआ और रुगड़ा जैसे उत्पादों को आजीविका से जोड़ने पर बल दिया। आईएचएम रांची के प...