'हॉट रोल्ड स्टील' आयात की डंपिंग रोधी जांच शुरू
नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली। भारत ने चीन, जापान और रूस से कुछ 'हॉट रोल्ड स्टील' उत्पादों के सस्ते आयात के खिलाफ डंपिंग रोधी जांच शुरू की है। यह जांच जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटालिक्स लिमिटेड और जिंदल स्टील ओडिशा लिमिटेड की ओर से दायर आवेदन के बाद शुरू की गई है। इन उत्पादों का उपयोग मोटर वाहनों, तेल एवं गैस पाइपलाइन/अन्वेषण, कोल्ड रोल्ड स्टील उत्पाद, पाइप विनिर्माण, सामान्य इंजीनियरिंग एवं फैब्रिकेशन, निर्माण, पूंजीगत सामान व सीमेंट, उर्वरक और रिफाइनरी उद्योगों के प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों तथा क्रेन जैसी भारी मशीनों में किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.