नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Airtel इस समय Hotspot पर Unlimited 5G Data यूज करने के नियमों को लेकर सुर्खियों में है। कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि हॉटस्पॉट शेयर करने पर उन्हें 5G डेटा मिलना बंद हो रहा है। कुछ लोगों ने मामला सामने आने के बाद एयरटेल के T&C पेज सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें ऐसी किसी पाबंदी का जिक्र नहीं था, जिससे स्थिति थोड़ी उलझन भरी हो गई है। मामला तूल पकड़ता देख एयरटेल को सफाई देनी पड़ गई है। अब, एयरटेल ने अपनी वेबसाइट पर टर्म एंड कंडीशन पेज को अपडेट करते हुए साफ-साफ बताया है कि वे अन्य डिवाइस के साथ मोबाइल हॉटस्पॉट पर अनलिमिटेड 5G डेटा शेयर करने की अनुमति नहीं देता है। अब लोग सोशल पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और कुछ यूजर्स ने जियो में शिफ्ट होने का बात कर कह डाली है। एयरटेल अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर पहली बार भारत में 2023 में लॉ...