नई दिल्ली, जुलाई 14 -- साल 2014 में एक फिल्म आई थी। इस फिल्म का नाम 'हैदर' था और इस फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। दंग कर देने वाली बात ये है कि इस फिल्म में छोटा-सा रोल करने वाला साकिब बिलाल शेख, जिसका सपना एक्टर बनने के था, वो बाद में आतंकवादी बन गया था। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दिसंबर 2018 में एक मुठभेड़ हुई थी और इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जिन तीन आतंकवादियों को ढेर किया था उनमें से साकिब बिलाल शेख था।कैसे बना आतंकवादी? न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 अगस्त 2018 को साकिब की मां ने उसे पास के बाजार से मीट खरीदने के लिए भेजा था, लेकिन उस दिन के बाद से साकिब कभी घर वापस नहीं लौटा। साकिब अकेले नहीं, बल्कि अपने दोस्त मुदासिर राशिद पर्रे के साथ गायब हुआ था। बाद में परिवार को पता चला कि दोनों ने आतंक का रा...