गाजियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद शहर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्स की बाइक से लगातार पेट्रोल चोरी हो रहा है, और तमाम कोशिशों के बाद भी सोसायटी में रहने वाले लोग उस अज्ञात चोर का पता नहीं लगा पा रहे हैं, जिसके बाद उस शख्स ने परेशान होकर अब अपनी मोटरसाइकिल पर एक पर्चा लगाते उस चोर से विनम्र अपील की है। उन्होंने उससे कहा है कि अब जब भी वह बाइक से पेट्रोल चुराए तो उसमें कम से कम इतना पेट्रोल छोड़ दिया करे, कि गाड़ी पेट्रोल पंप तक चली जाए। इसके साथ ही पीड़ित ने चोर की जानकारी देने वाले को ईनाम देने की घोषणा भी की है। पेट्रोल चोरी की यह घटना सोसायटी के फ्लैट नंबर एम-1/411 में रहने वाले एडवोकेट विक्रम चौधरी की बाइक के साथ हो रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने ब...