फतेहपुर, जनवरी 28 -- फतेहपुर। सिंचाई विभाग के नलकूप खंड द्वारा किसानों को होने वाली समस्याओं से राहत दिए जाने के लिए हेलो किसान योजना को शुरू किया गया है। जिससे क्षेत्र के नलकूपों के बारे में जानकारी एकत्र हो सकेगी। ऐसे में यदि कोई नलकूप किंही कारणों से बंद होगा तो उसे सुचारू कराए जाने में भी आसानी हो सकेगी। इस पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। नलकूप खंड द्वारा वर्तमान में करीब छह सौ नलकूपों का संचालन किया जा रहा है। विभाग के अनुसार सभी नलकूप चलित हालत में है। विभाग द्वारा प्रति नलकूप लाभांवित होने वाले दस किसानों के नंबर लिए गए हैं। जिन्हे सम्बंधित क्षेत्र के जेई व एई द्वारा हर एक या दो दिन छोड़कर फोन काल की जाएगी जिससे नलकूप के संचालन की जानकारी आसानी से मिल सके। नलकूप से लाभांवित होने वाले किसानों से वार्ता करने के लिए नलकूप के अनुसार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.