बलिया, अप्रैल 24 -- रसड़ा/नगरा, हिंदुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार की देर शाम को रसड़ा जिले की प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल सिसवार में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। इससे पहले 1920 के नागपुर कांग्रेस अधिवेशन में वे सक्रिय थे, वहीं 1928 के कोलकाता कांग्रेस अधिवेशन में रावी नदी के तट पर पूर्ण स्वराज के प्रस्ताव पर गहन चर्चा हुई। डॉ. हेडगेवार कांग्रेस के अनुशासन और राष्ट्रवाद से प्रभावित थे, पर उन्होंने सामाजिक संगठन को प्राथमिकता दी। आज देशभर में तिरंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.