धनबाद, अगस्त 29 -- झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के बरी होने के बाद उनकी पत्नी व विधायक रागिनी सिंह का भी तेवर तल्ख है। रागिनी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट पर पहले भी भरोसा था, अभी भी है और आगे भी रहेगा। भावुक होकर कहा कि जिन लोगों ने मेरा साढ़े आठ साल बर्बाद किया है, वैसे अधिकारियों और लोगों से कानूनी तरीके से बदला लूंगी। किसी को जहां जाना है जाए, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। संजीव सिंह निर्दोष हैं। यह शुरू से ही हमलोग कह रहे हैं, लेकिन झूठ की बुनियाद पर उन्हें फंसाया गया था। अपनी पीड़ा को साझा करते हुए रागिनी ने कहा कि जब मैं घर से निकली तो जिन बच्चों को गोद में खेलाना चाहिए, उन्हें हॉस्टल भेजना पड़ा। जिस बच्ची को पिता की गोद में रहना चाहिए, उसे आठ साल बाद पिता की गोद नसीब हुई। मेरा समय कौन लौटाएगा। पूरे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.