नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- भारत में सबसे आसान और लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI, अब 15 अक्‍टूबर से फ्री नहीं रहेगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Rs.2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन (P2M) पर 0.40 प्रतिशत यानी 40 बेसिस प्वाइंट मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष भी सरकार से ये सवाल कर रहा है कि, आखिर UPI पर चार्ज क्यों लगाया जा रहा है। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी UPI पर लगे चार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।राहुल गांधी ने सरकार पर बोला बड़ा हमला लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'एक बार इंदिरा जी से पूछा गया था कि उनका झुकाव लेफ्ट (वामपं...