देहरादून, जून 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हिमालयन सिनेमा कॉन्क्लेव-2026 में वक्ताओं ने हिमालयी क्षेत्रों में सिनेमा के भविष्य और उसे संगठित उद्योग के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। बॉलीवुड अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली ने कहा कि स्थानीय और क्षेत्रीय कहानियां आज वैश्विक स्तर पर दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। हिमालयी क्षेत्र में विश्वस्तरीय सिनेमा की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सहयोग से ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म हिमफ्लिक्स की ओर से देहरादून में मसूरी रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित हिमालयी क्षेत्र के 100 से अधिक फिल्मकारों, निवेशकों, उद्यमियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य हिमालयी सिनेमा के ल...