अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- 22 फरवरी को अल्मोड़ा में होने वाले 'भव्य हिन्दू सम्मेलन' को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता हुई। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन को भव्य रूप दिया जाएगा। इस दौरान बाइक रैली निकालने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मां नंदा देवी हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर हुई प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास सभी एकत्रित होंगे। यहां से चौघानपाटा होते हुए सिमकनी मैदान तक बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली में युवा उत्साह के साथ शामिल होंगे। बताया कि सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचेंगे। समिति ने लोगों ने कहा कि वक्ताओं के नाम अभी फाइनल नहीं हुए हैं। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। बताया कि कार्यक्रम का उ...