आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अपनी प्रतिभा के दम पर जिले के साथ अपने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को 'हिन्दुस्तान' सम्मानित करेगा। कार्यक्रम शहर के हरिऔध कला केंद्र में 4 जून को सुबह 10: 30 बजे से होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की वर्ष 2025-26 की 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि एसएसपी डॉ. अनिल कुमार होंगे। यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट के करीब 200 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की वर्ष 2025 की 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सलाह के साथ उपाय ...