बेगुसराय, अप्रैल 23 -- पर्सनाल्टी फोटो: ध्रुव नारायण बेगूसराय। 'हिन्दुस्तान' अखबार के एजेंट रहे 70 वर्षीय ध्रुव नारायण राय का निधन बुधवार को हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने लगभग पांच दशकों तक अपनी सेवा दी। बुद्धिजीवियों ने बताया कि ध्रुव बाबू ने उस दौर में अखबार को घर-घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया जब संसाधन बहुत ही सीमित थे। कड़ी मेहनत व कुशल प्रबंधन की बदौलत उन्होंने जिले में एक अलग पहचान बनाई जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.