फतेहपुर, जुलाई 13 -- फतेहपुर। 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' नई सोच के साथ बच्चों में पढ़ाई के प्रति ललक पैदा करता है। उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का मौका देता है। ये बातें शिवा विद्या मंदिर इंटर कालेज मदरियापुर की प्रधानाचार्या रीतू सिंह ने कहीं। सोमवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को चेक एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चेक पाकर बच्चों के चेहरों में खुशी झलकी। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025' में जिले में स्थान बनाने वाले विद्यालय के नौ बच्चों को चेक वितरित किया। उन्होंने कक्षा आठ में पहली रैंक पाने वाली दिशा को 31 सौ रुपये, दूसरी रैंकर्स रानी देवी को 21 सौ और तीसरा स्थान पाने वाली राधिका को 11 सौ रुपये का चेक दिया। यह भी पढ...