कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बांग्लादेश में एक वर्ग के युवाओं के जरिए दीपू दास और अमृत मंडल की हत्या के विरोध में काकादेव स्थित तुलसी नगर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें कहा गया कि हिन्दुओं की हत्या मानवता पर सीधा हमला है भारतवासी मंडल के बैनर तले आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में संस्था के पदाधिकारियों ने दिवंगत दीपू दास एवं अमृत मंडल के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि हिन्दुओं की हत्या किया जाना मानवता पर सीधा हमला है। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि ये हिंसक घटनाएं केवल एक देश का विषय नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के लिए चिंता का विषय हैं। यहां अरुण पाठक, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और संस्था के अन्य पदाधिकारी रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.