मेरठ, अगस्त 8 -- मेरठ/दौराला। दिल्ली-दून हाईवे कांवड़ मार्ग पर चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को दौराला के पास एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने आपसी सौहार्द और आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। दादरी बॉर्डर के रास्ते मेरठ की सीमा में प्रवेश करने वाली मुस्लिम महिलाओं अनीसा बानो और तमन्ना मलिक का दौराला क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में किसी तरह की बंदिश और पाबंदी नहीं है। इस कांवड़ यात्रा के दौरान उन्हें हर कदम पर जो अपनापन और सम्मान मिला है, वह अतुलनीय है। मेरठ की सीमा में पहुंचने पर सकौती स्थित युवा बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष आदेश चौधरी के कार्यालय पर इन महिला कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आदेश चौधरी ने अनीसा बानो और तमन्ना मलिक को भगवान राम परिवार और वीर हनुमान की प्रतिमा भेंट की। साथ ह...