हाजीपुर, अगस्त 19 -- बुद्धा वर्ल्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वैशाली सभागार में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से आयोजित 'हस्तशिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम' की त्रिदिवसीय कार्यशाला 17 अगस्त से 19 अगस्त तक आयोजित हुई। इसका समापन बुधवार को किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन निदेशक कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कार्यशाला की गतिविधियाँ इस दौरान विद्यार्थियों ने सिक्की कला, मिथिला मधुबनी चित्रकला, जल-कुंभी कला एवं एप्लिक कला कपड़ा सजाने की कला का कुशल प्रशिक्षण प्राप्त किया। निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि मिथिला चित्रकला एक चित्रकला मात्रा नहीं है। यह सांस्कृतिक मुहावरों का एक संपूर्ण समूह है जिसमें साहित्य, लोक साहित्य और सौंदर्य शास्त्र के विभिन्न पहलू दर्शाए जाते हैं। जैसे- बड़ी-बड़ी आंखें,...