हल्द्वानी, जून 10 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली में अगर आपका दोपहिया या टैंपो वाहन किसी मामले में बंद हैं तो इसे तत्काल छुड़ा लें। एक सप्ताह में अगर किसी ने इन सीज वाहनों को नहीं छुड़ाया तो पुलिस इन्हें नीलाम कर देगी। नीलामी से पहले पुलिस की ओर से वाहन स्वामियों को अंतिम मौका दिया गया है।कोतवाल विजय मेहता की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लावारिस 18 वाहनों की सूची तैयार की गई है। ये वाहन दो से तीन सालों से किसी न किसी मामले में बंद हैं। संबंधित वाहन स्वामी इन्हें एक हफ्ते में छुड़ा लें। इस निर्धारित समय में रिलीज नहीं कराने पर इन वाहनों को नीलाम कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'हल्द्वानी कोतवाली में गाड़ी बंद है तो हफ्ते भर में छुड़वा लें' जिसकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। इन वाहनों में एक स्कूटर, सात स्कूटी, आठ बाइ...