दिल्ली, सितम्बर 10 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा करने के आरोपों में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेज दिया है। अब इस मामले में पीड़िता संजय आजाद और उनकी नाबालिग बेटी पर एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। इस मामले पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि सीजेपी विरोध प्रदर्शन से जुड़ी 14 साल की लड़की को डराने-धमकाने के आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि किसी को भी आपराधिक कार्रवाई करने के लिए पीड़ित या उसके परिवार को डराने-धमकाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। नाबालिग लड़की के वकील ने सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने बताया कि लड़की के खिलाफ एक जवाबी एफआईआर भी करवाई गई थी, जबकि उसपर हमला करने और उसे डर...