बांका, फरवरी 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर में रविवार की रात पूरी तरह शिवमय हो उठा, जब भगवान भोले शंकर की भव्य बारात पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। उधर लगातार सातवें वर्ष लकड़ीकोला पंचायत के बेलाटिकर गांव से बाबा नीलकंठ की आकर्षक बारात निकली, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जहां भूत-पिशाच, शिवगण और नंदी की मनमोहक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया जिससे पूरे शहर में भक्ति की लहर दौड़ पड़ी। बारात की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। जिसमें ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर शिवभक्त झूमते नजर आए। वहीं कई श्रद्धालु भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय का रूप धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। साथ ही भूत-पिशाच के वेश में युवाओं की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.