नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री राकेश सचान ने कहा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के माध्यम से हर साल लगभग एक लाख युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित 1.5 लाख युवाओं के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1.25 लाख से अधिक युवाओं को 5150 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया जा चुका है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं बैंकों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.