गंगापार, अप्रैल 1 -- नए शिक्षण सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस प्रतापपुर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी संजीव रत्न और खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने रैली में प्रतिभाग करते हुए शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। ब्लॉक संसाधन केन्द्र प्रतापपुर से निकली विकास खण्ड स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारम्भ करते हुए बीडीओ रत्न ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार है। हर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक समाज का अंतिम बच्चा शिक्षित नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें और उन्...