गोरखपुर, जून 18 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज क्षेत्र में लगभग 32 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास बुधवार को एक मैरेज हॉल में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर परियोजनाओं का शुभारंभ किया। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर घर नल हर घर छत का जो संकल्प लिया था उसे धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में अब तक लगभग दो हजार आवास स्वीकृत हो चुके हैं तथा 1800 और आवास मिलने की प्रक्रिया चल रही है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में शामिल सभी ग्राम सभाओं के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा ...