'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने पर भाजपा की कार्यशाला
कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा कानपुर ग्रामीण ने मंगलवार को गंगा बैराज स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर जिला कार्यशाला हुई। इसमें 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान को बूथ स्तर तक संचालित करने की रणनीति बनी। मुख्य अतिथि कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला प्रवासी नरेंद्र राजपूत, जिला प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने कार्यकर्ताओं से हर घर, प्रतिष्ठान और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। ग्रामीण के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अब राष्ट्रीय जनआंदोलन का रूप ले चुका है और इसका उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव की भावना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.