'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- कालाढूंगी। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर संचालित 'हर घर तिरंगा' अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को भाजपा नेता मनोज पाठक ने क्षेत्रवासियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। कालाढूंगी में आयोजित बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति, जन सहभागिता एवं राष्ट्रीय एकता के महापर्व के रूप में मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, विद्यालय, सार्वजनिक संस्थान में तिरंगा फहराने की अपील की गई। इस दौरान महेंद्र सामंत, नरेंद्र सामंत, मनोज पेटशाली, पंकज गैड़ा, नंदाबल्लभ जोशी, दिव्य चंद्र, गंगा सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बनोला, हेमंत सामंत, दीपांशु जोशी, तारा दत्त रखोलिया, खष्टी बल्लभ जोशी, प्रमोद बुढलाकोटी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: 'हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.