बेगुसराय, अगस्त 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से बुधवारको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में 09 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने अधिकारियों को अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का निर्देश दिया। प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पंचायतों, नगर निकायों एवं विभिन्न संस्थानों में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागवार जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें-...