बेगुसराय, अगस्त 12 -- बेगूसराय। सदर प्रखंड के बगवाड़ा से लडुआरा होते हुए पचंबा तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। डीम श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। डीएम ने जिलेवासियों से घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। रैली के समापन पर डीएम ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी पूजा प्रीतम, बीडीओ रवि शंकर कुमार व अन्य थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया में भव्य निकली जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, तिरंगे के रंग मे...