'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में देशभक्ति का उत्साह
पूर्णिया, अगस्त 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महबूब खान टोला रोड स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। बच्चों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नन्हे विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथ में लेकर सामूहिक रूप से देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की और 'हर घर तिरंगा' अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: हर घर तिरंगा के तहत गाए सामूह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.