'हर घर जल' योजना फेल, वार्डों में पेयजल संकट गहराया
औरैया, मई 1 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में करोड़ों रुपये की लागत से लागू की गई 'हर घर जल' योजना गुरुवार को पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आई। एक साथ कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से करीब 150 से अधिक परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांधी नगर, अंबेडकर नगर, आर्य नगर, राजीव नगर, आजाद नगर और सूर्य नगर के कई हिस्सों में लोगों के नलों से पानी नहीं आया, जिससे दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। सुबह होते ही पानी के लिए हाहाकार मच गया। महिलाएं और बच्चे हैंडपंप व समरसेबल से पानी भरते नजर आए। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, सुनीता देवी और रामवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन उसकी देखरेख और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि व्यवस्था की अनदेखी के चलते आए दिन ऐसी समस्या सामने आ रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.