महोबा, अप्रैल 6 -- महोबा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें संगठन की नीतियों पर प्रकाश डाला गया। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कहा कि स्थापना दिवस एक उत्सव नहीं बल्कि सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है। जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यकताओं ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान के जिला संयोजक योगेश मिश्रा, कमलेश सक्सेना, अवधेश गुप्ता, पुष्पा अनुरागी, भागीरथ नगायच, प्रदीप मिश्रा, संदीप तिवारी, पंकज गुप्ता, मयंक तिवारी, सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.