भोपाल, जून 28 -- मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को आरएसएस के एक पूर्व प्रचारक की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उनके एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विजयवर्गीय ने दावा किया कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से अधिकारियों के बीच आरएसएस से जुड़ाव दिखाने की होड़ मची है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में अब बहुत ज्यादा भीड़ हो गई है और अच्छे लोगों की कमी है। मंत्री के इन बयानों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और विपक्ष इन पर सवाल उठा रहा है। ऐसे ही एक वीडियो क्लिप में विजयवर्गीय एक अधिकारी के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए सुने जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सरकार में थे तो एक अधिकारी ने आकर कहा, 'सर, मैं शाखा में जाया करता था।' इस पर मंत्री ने कहा कि अरे, आप तो अब भी जाते ह...