'हम 27' मूंग को खेतों तक पहुंचाने की पहल
वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अपने अनुसंधान और नवाचार को समाज तक पहुंचाने की दिशा में बीएचयू ने एक पहल की है। कृषि विज्ञान संस्थान में विकसित मूंग की उच्च-प्रोटीन और उच्च तापमान में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रजाति मालवीय जनक्रांति 'हम 27' की प्रौद्योगिकी उद्योग को हस्तांतरित की गई। बीएचयू ने इसके लिए गुरुवार को ओलम्पस क्रॉप केयर लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कृषि विज्ञान संस्थान के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग द्वारा विकसित मूंग की इस प्रजाति में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं। इनमें उच्च प्रोटीन सामग्री, अधिक गर्मी के लिए अनूकूलता, कम अवधि में तैयार होने वाली फसल, बड़े आकार के बीज और मूंग पीला चित्तवर्ण रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता शामिल हैं। इस प्रजाति को सितंबर-2023 में केंद्रीय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.