ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 25 -- ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस आग हादसा मामला में पुलिस ने दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर बस में आग किन परिस्थितियों में लगी यह पता लगाने में जुटी है। दोनों ड्राइवर ने उन आरोपों से इनकार किया है जिसमें कहा जा रहा है कि बस में आग लगने से पहले दोनों बस में ही सिगरेट पी रहे थे। गिरफ्तार ड्राइवरों ने कहा है कि ये सभी आरोप गलत हैं और वे स्मोकिंग करते ही नहीं। बस में सवार यात्रियों ने आरोप लगाया है कि सफर के दौरान धुएं की महक आ रही थी। यात्रियों का कहना है कि बस का स्टाफ बीड़ी सिगरेट पी रहा था। आरोपियों में से एक ने कहा कि यह सब आरोप गलत हैं, हम बीड़ी-सिगरेट पीते ही नहीं। वहीं अन्य बस ड्राइवर ने कहा कि हम बीड़ी-सिगरेट नहीं पीते। इसके अलावा ड्राइवर ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई।14 दिनों की न्...