नई दिल्ली, जून 27 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 में मेजबानों ने टीम इंडिया को 34 रनों से हराया। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है। भारत की हार के कई कारण है, कोई बल्लेबाजों को दोषी बता रहा है तो कोई गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ रहा है। मगर टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने कंडीशन्स को जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज के अनुसार भारतीय टीम परिस्थितियों के अनुसार ढल नहीं पाई जिस वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सैमसन-कृष्णा ड्रॉप! दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका बता दें, आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 183 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए ...