नई दिल्ली, जुलाई 22 -- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों का आंदोलन अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया है। पिछले दो महीने से जारी इस व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दो टूक कहा है कि अगर सरकार बात करना चाहती है, तो पहल उसे ही करनी होगी। संसद मार्च के दौरान हुए हंगामे के दो दिन बाद यह बयान सामने आया है, जिसमें हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया था।सीजेपी की शर्त: 'सरकार का अहंकार खत्म होना चाहिए' 30 वर्षीय सीजेपी नेता अभिजीत दिपके ने कहा, "अगर सरकार बात करना चाहती है, तो उसे यहां आना होगा। उन्हें हमारी शर्तें माननी होंगी।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार को अपना अहंकार छोड़ना चाहिए। सीजे...