नई दिल्ली, अगस्त 14 -- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने NALSAR यनिवर्सिटी ऑ लॉ, हैदराबाद के 2026 बैच के लॉ ग्रैजुएट्स का वकील के तौर पर पंजीकरण ना करने का आदेश जारी कर दिया था। हालांकि जब कॉकरोच जनता पार्टी ने सीधा बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को निशाने पर लिया तो वह बैकफुट पर आ गए और अपना आदेश रद्द कर दिया। अब सीजेआई सूर्यकांत ने भी कहा है कि सभी छात्र जल्द से जल्द लाइसेंस लें और सुप्रीम कोर्ट बार में शामिल हो जाएं। यह उन लोगों के लिए करारा जवाब होगा जो उनके करियर में बाधा डालना चाहते हैं। सीजेआई ने कड़े शब्दों में कहा कि हमारे और छात्रों के बीच के मामले का बीसीआई से कोई लेना-देना नहीं है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, 'इस उम्र में कभी कोई बात ऐसी कह देता है जो कि हमें गलत लगती है तो उसे वैसे ही रहने दीजिए। सीजेआई ने कहा कि सभी छात्र जल्द लाइसे...