प्रयागराज, सितम्बर 15 -- इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के स्थानीय केंद्र की ओर से मंगलवार को एमएनएनआईटी में इंजीनियर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इंजीनियरों ने भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को अभियंत्रण के क्षेत्र और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। विशिष्ट अतिथि सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) इंजीनियर रमेश नारायण मिश्रा को डॉ. डीएन तिवारी मेमोरियल विशिष्ट अभियंता सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं प्रौद्योगिकी विकसित करने की क्षमता पैदा करनी होगी। ईरान-अमेरिका संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा अनिश्चितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि आयातित प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण घटकों पर निर्भरता संकट के समय कमजोरी का कारण बन जाती है। भारत को ...