बिहारशरीफ, मार्च 26 -- 'हमें छोड़कर दिल्ली मत जाइए नीतीश जी': समृद्धि यात्रा में विदाई की आहट से छलका लोगों का दर्द दीपनगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री को सुनने उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों की आंखें दिखीं नम 20 साल के विकास को याद कर भावुक हुए लोग, 2030 तक सीएम बने रहने की गूंजी मांग मंच से लेकर मैदान तक भारी उत्साह के बीच पसरा था अपने नेता को विदा करने का सूनापन बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। सियासत में रैलियां और भीड़ आम बात है, लेकिन गुरुवार को बिहारशरीफ के दीपनगर स्टेडियम का नजारा बिल्कुल अलग था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में जुटी हजारों की भीड़ सिर्फ उन्हें सुनने नहीं आई थी, बल्कि अपने 'बेटे' को दिल्ली जाने से रोकने की जिद लेकर पहुंची थी। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की यह अंतिम यात्रा माने जाने की सुगबुगाहट ने पूरे स्टेडियम...