नई दिल्ली, अगस्त 25 -- म्यांमार के रखाइन राज्य में सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर मंगलवार को बांग्लादेश के शिविरों में रह रहे हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों ने रैली निकाली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रखाइन में सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस सभा को उन्होंने 'रोहिंग्या नरसंहार की नौवीं वर्षगांठ दिवस' के रूप में मनाया। बता दें कि म्यांमार के जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी वर्तमान में बांग्लादेश के कॉक्सबाजार के विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश 2017 में म्यांमार (बौद्ध बहुल देश) द्वारा रखाइन में एक रोहिंग्या मुस्लिम विद्रोही समूह के हमले के जवाब में शुरू की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बड़े पैमाने पर पलायन कर आए थे। रोहिंग्या शरणार्थी नेता सैयद उल्लाह ने मंगल...