नई दिल्ली, अगस्त 8 -- PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जंतर मंतर प्रोटेस्ट के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर संबोधन दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें भारत की युवा पीढ़ी पर पूरा भरोसा है और विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए देश को युवा पीढ़ी की जरूरत है। बता दें, नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में हुए जेन जी प्रोटेस्ट के बाद भारतीय राजनीति में युवाओं को लेकर एक बड़ा बदलाव आया है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही लगातार जेनजी तौर-तरीकों से युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में अपना पहला सार्वजनिक संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे देश को अपनी युवा पीढ़ी पर भरोसा है। उन्होंने कहा,...