'हमास स्टाइल' में लड़की की लाश को बोनट से बांधा फिर घुमाया; बलूचिस्तान में आतंकवादी बनी पाकिस्तानी सेना
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों की एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो देख किसी का भी खून खौल उठेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवानों ने बलूचिस्तान में एक मासूम युवती को गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने उसके शव को एक बख्तरबंद गाड़ी के आगे बांधकर हमास स्टाइल में सड़कों पर घुमाया। यह घटना बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की घोषणा किए जाने के महज कुछ सप्ताह बाद हुई है। बता दें कि प्रांत में लंबे समय से चल रहे विद्रोह और सेना के ऑपरेशनों के बीच इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में वर्षों से नागरिकों पर जुल्म ढाने के आरोप लगते रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.