'हमारी मदद करने के लिए तेल नहीं खरीदता भारत', रूसी राजदूत की दो टूक
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- रूस से कच्चा तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत रूस से तेल किसी तरह की मदद करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए खरीदता है। डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अलीपोव ने कहा कि भारत रूसी तेल इसलिए नहीं खरीदता कि रूस की मदद की जा सके। भारत अपनी जरूरतों, राष्ट्रीय विकास और आम लोगों के कल्याण को ध्यान में रखकर ऊर्जा संसाधनों की खरीद करता है। यह भी पढ़ें- पहले पुतिन फिर जेलेंस्की;ट्रंप के दूतों की ताबड़तोड़ मुलाकातों से खत्म होगी जंग? रूसी राजदूत ने पश्चिमी देशों की प्रतिबंध नीति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाने वाले देशों ने ईमानदार सहयोग के बजाय दबाव बनाने का रास्ता चुना है। अगर कोई देश भारत को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.