बगहा, मई 7 -- चन्द्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता।सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम की थीम "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेवारी" रखी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक विकास को लेकर अभिभावकों तथा शिक्षकों के बीच विस्तृत चर्चा होगी। विद्यालयों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने तथा घर पर बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को यह बताया जाएगा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार और विद्यालय दोनों की समान भूमिका होती है। यह भी पढ़ें- हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर नौ मई को होगी अभिभावक-शिक्षक संग...